फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच लाख की एफडी करने के नाम पर की धोखाधडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ग्राहक का बैंक में खाता खोलकर पांच लाख रुपये की एफडी बताते हुए बैंक कर्मी ने इंश्योरेंस कंपनी में दो कर्मियों के साथ मिलकर पॉलिसी कर दी। जब ग्राहक की मृत्यु हो गई तब उनका बेटा पिता की एफडी के रुपये लेने बैंक गया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में शहर के हीरा नगर निवासी पंकज भाटिया ने बताया कि उसके पिता राजिंद्र भाटिया ने एक्सिस बैंक में खाता खोलकर एफडी करवाई थी। बैंक कर्मी के हरसिमरत सिंह, प्रवीण व महिला ने मिलकर उसके पिता की पॉलिसी कर दी । हरसिमरत ने कहा कि पिता की मृत्यु होने के बाद पांच लाख रुपये के बदले दस लाख मिलेंगे। पिता की मृत्यु के बाद उसे कोई राशि नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें