साहा। पहले महिला के खाते में रुपये डालने और फिर बातों में उलझाकर 89500 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। महिला रजनी ने थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने फोन के माध्यम से बताया कि उनके पति के कहने पर उनके खाते में 30 हजार रुपये जमा किए हैं। वहीं उसके थोडे़ समय के बाद उक्त व्यक्ति ने फोन कर कहा कि 15 हजार रुपये गलती से हो गए जो कि वापस भेज दो। इसके बाद 20 हजार, फिर 20 हजार रुपये, उसके बाद तीन हजार, दो हजार, 20 हजार, 4500, 10 हजार, 10 हजार रुपये यानि कुल 89,500 रुपये उनके खाते से निकल गए।