फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी का बेचा जा रहा था नकली माल, शोरूम संचालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
शोरूम में कार्रवाई करते हुए टीम व अन्य - फोटो : Ambala
विज्ञापन
एक ब्रांडेड कंपनी के नकली पैंट-शर्ट बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में कंपनी के प्रोटेक्टिव संतोष नाले की शिकायत पर पुलिस ने अंबाला छावनी सदर के माया शोरूम संचालक विनय गुप्ता के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई को खुद मुंबई से आए कंपनी के जनरल मैनेजर सुरेंद्र पाटिल की अगुुवाई में अंजाम तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र नाले ने बताया कि हमारी कंपनी के ब्रांडेड पैंट-शर्ट बेचने की हमें जानकारी मिली थी। इसी की जांच में जब हम मौके पर पहुंचे तो माया शोरूम संचालक के पास से हमारी जानीमानी कंपनी के नाम की स्पेलिंग में हेरफेर करके नकली पैंट-शर्ट तैयार करवाई गई थी। इस दौरान जांच में टीम को 36 बॉक्स मिले। प्रत्येक बॉक्स में 12 पैंट-शर्ट थे। इन सभी को जब्त कर टीम ने कैंट थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कंपनी के जनरल मैनेजर सुरेंद्र पाटिल ने बताया कि इन पैंट-शर्ट की मार्केट में कीमत करीब 1.5 लाख है। वहीं जब इस बारे में शोरूम के संचालक विनय गुप्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अभी मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना।
करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के 36 बॉक्स मौके से हमें माया शोरूम संचालक से मिले हैं। इन सभी को कैंट पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इनकी कीमत बाजार में कम से कम डेढ़ लाख रुपये की करीब होगी।
विज्ञापन

- सुरेंद्र पाटिल, ब्रांडेड कंपनी के जनरल मैनेजर, मुंबई
सुरेंद्र नाले की शिकायत पर हमने माया शोरूम संचालक विनय गुप्ता पर कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माल की बाजार में क्या कीमत है यह तो जांच का विषय है।
विज्ञापन

- विजय कुमार, इंस्पेक्टर कैंट थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें