फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय आईटीआई में चौथे चरण की वरीयता सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय आईटीआई में दाखिला की ऑनलाइन काउंसलिंग के चौथे चरण की मेरिट सूची जारी की गई। जिसमें राजकीय आईटीआई शहर को 274 सीटें और राजकीय आईटीआई महिला शहर को 66 चयनित अभ्यर्थियों की सूची है। राजकीय आईटीआई शहर के प्रिंसिपल व नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए 29 व 31 जुलाई को छुट्टी वाले दिन भी संस्थान में काम रहेगा। जो भी अभ्यर्थी काउंसिलिंग से संबंधित अपने प्रमाणपत्र व दस्तावेज लेकर संस्थान में उपस्थित होंगे, उनका दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

चौथे चरण की काउंसिलिंग में तीन अगस्त तक प्रमाणपत्र व दस्तावेजों की जांच होगी। जिन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र व दस्तावेज ठीक पाए जाएंगे, वह 28 जुलाई से चार अगस्त तक फीस जमा करवा पाएंगे। दाखिला लेने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 595 रुपये की राशि और महिला अभ्यर्थियों को 550 रुपये की राशि अदा करनी होगी। वहीं राजकीय आईटीआई शहर में कुल 1144 सीट हैं। इसमें से तीन ऑनलाइन काउंसिलिंग में 564 सीट भर चुकी हैं, जबकि 580 खाली हैं। अब चौथे चरण की काउंसिलिंग में 274 सीट जारी की गई हैं।
विज्ञापन

चौथी काउंसिलिंग में इन कोर्स में जारी हुई इतनी सीट
कोर्स सीट
आर्किटेक्चुरल असिस्टेंटशिप 2
कारपेंटर 12
कंप्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्क मेनटेंनस 11
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिग असिस्टेंट एनसीवीटी 12
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिग असिस्टेंट एससीवीटी 5
डॉफ्समैन मेकेनिकल 9
इलेक्ट्रीशियन 10
इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक 12
फीटर 20
फाउंडरीमैन 0
इंफॉरमेंशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंनटेंनस 5
इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक 4
लीथो ऑपसेट मशीन माइंडर 2
मशीनिष्ट 14
मेकेनिक मोटर व्हीकल 12
मेकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंसिस 2
मेकेनिकल डीजल 6
मेकेनिकल डीजल ड्यूल 6
पेंटर जनरल 9
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर 5
प्लंबर 17
रेफ्रीजिरेशन एंड एयर कंडीशियनिंग टेक्नीशियन 13
सोलर टेक्नीशियन इलेक्टि्रकल 11
स्टेनोग्रॉफी एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट अंग्रेजी 14
स्टेनोग्रॉफी एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट हिंदी 15
टूल एंड डाई मेकर 5
टर्नर 11
वेल्डर 11
वायरमैन 6
सोल टेस्टिंग एंड क्रॉप टेक्नीशियन 1
हेल्थी सेनिटरी इंस्पेक्टर 8
एडवांस्ड सीएमसी मशीनिंग 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें