एसटीएफ ने 3.220 किलोग्राम अफीम के साथ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड से नशा लाकर हरियाणा व पंजाब में सप्लाई करते हैं। उनकी पहचान बिहार के गया, गांव रानीचक वासी संजय दास और झारखंड के चतरा, गांव गगरी वासी जितेंद्र के तौर पर हुई। छावनी के पड़ाव थाने में दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दो दिन का दो दिन का रिमांड स्वीकृत किया गया है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि संजय दास और जितेंद्र नशा बेचने का कार्य करते हैं और पिछले काफी समय से झारखंड से नशा लाकर हरियाणा व पंजाब में बेचते हैं। उन्हें पता चला कि दोनों बस स्टैंड पर आने वाले हैं। इस पर उन्होंने नाकाबंदी कर दी। इस दौरान दोनों आरोपी काले रंग का पॉलीथिन लेकर आते दिखाई दिए। जब उन्हें तलाशी देने को कहा तो उन्होंने राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी देने की कही। तहसीलदार की मौजूदगी में जब उनके पॉलीथिन देखे गए तो दोनों में अलग-अलग 1.600 किग्रा अफीम निकली। डीएसपी कुलभूषण के अनुसार आरोपी कई राज्यों में अफीम सप्लाई करते हैं। दो दिन के रिमांड में मुख्य सप्लायर को पकड़ा जाएगा।