फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार लोगों से 11.70 लाख ठगे

Wed, 15 Jan 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कनाडा भेजने के नाम पर चार लोगों से 11 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शातिर एजेंट ने सुल्तानपुर की जसविंद्र कौर से 2 लाख 70 हजार, पंजोखरा निवासी अमृतपाल से दो लाख, शिवपुरी कॉलोनी निवासी परमजीत कौर से 1 लाख 30 हजार और जडोत निवासी गुरशरण सिंह से डेढ़ लाख रुपये हड़पे। बलदेव नगर थाना पुलिस ने सिटी के सुलतानपुर निवासी जसविंद्र कौर की शिकायत पर सिटी के प्रीत नगर निवासी करनदीप सिंह पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि संपर्क में आए आरोपी ने कहा था कि वह विदेश भेजने का काम करता है। वह पुत्र हरमीत सिंह को 20 लाख रुपये में कनाडा भेज देगा। इसी तरह से दूसरे आरोपियों को भी लाखों रुपये का खर्च बताकर पैसे हड़प लिए। बाद में आरोपी ने पैसे देने का समझौता भी किया था। बावजूद पैसे नहीं लौटाए। इस तरह से आरोपी ने 11 लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें