फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: व्यापार के नाम पर सराफ कारोबारी से 1.31 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के सर्राफ कारोबारी से व्यापार के नाम पर 1 करोड़ 31 लाख 84 हजार 893 रुपये के जेवरात की चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित सचिन जैन ने अंबाला सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित सर्राफ कारोबारी सचिन जैन की तहरीर पर सिटी के पालिका विहार निवासी संजीव वर्मा, हेमंत, बेटे सुजल वर्मा व संदीप पर आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित सचिन जैन ने बताया कि वह सिद्ध ज्वैलर्स पार्टनर्स के पार्टनर हैं, जिनकी दुकान सर्राफा बाजार में कई सालों से है। आरोपी उनका नियमित ग्राहक था। आरोप लगाया कि संजीव ने 29 जुलाई को उनकी दुकान का दौरान किया था। व्यापार के लिए 1320.47 ग्राम का 1 करोड़ 31 लाख 84 हजार 893 की कीमत का सोना लिया था। इसमें महिलाओं, पुरुषों की अंगूठियां, टॉप्स, चेन आदि आभूषण थे। उस समय प्रक्रिया के अनुसार अनुमोदन वाउचर आरोपी के नाम यानी उसकी फर्म संजीव ज्वैलर्स के नाम पर जारी किया गया था। आरोपी ने कहा था कि उसके पास एक मजबूत पार्टी है। पार्टी को बेचने के बाद 3-4 दिन में ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान कर देगा। पीड़ित ने आरोपी को कहा था कि पहले इतनी बड़ी मात्रा में कोई सामान नहीं लिया। तो आरोपी ने कहा कि चिंता न करें, वह एक मजबूत पार्टी के साथ काम कर रहा है। पांच दिन बाद भी रुपये नहीं आए तो आरोपी ने जल्द देने का आश्वासन दिया था। इस मामले में अंबाला थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि सर्राफ कारोबारी की तरफ से मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

पीड़ित बोला कि जेवरात हड़पने के लिए कुल्लू में गढ़ी थी झूठी कहानी

शिकायतकर्ता सचिन ने बताया कि जब आरोपियों से भुगतान के लिए संपर्क किया तो उसने बताया कि वह हिमाचल कुल्लू गया था। मिश्रा रेजेंसी होटल के बाहर किसी ने उनकी होंडा सिटी गाड़ी चुरा ली थी। उस मामले में व्यस्त होने की बात कही। अपने स्तर पर कुल्लू पुलिस जांच का पता लगाया तो सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के संग मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें