नारायणगढ़। बख्तुआ और कुराली गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विकास अधिकारी जसविंदर सिंह ने किसानों और स्कूल के बच्चों को धान के अवशेषों के प्रबंधन बारे जानकारी दी। इस अवसर पर धान के अवशेषों का इन-सीटू और एक्स-सीटू प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने किसानों व विद्यार्थियों को पराली का सही उपयोग कर इसे खाद, पशुओं के चारे और बायो गैस बनाने में इस्तेमाल करने की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खेतों में पराली न जलाएं और इसका वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन करें ताकि न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहेगा बल्कि खेतों की उर्वरकता भी बनी रहेगी।