फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जनता दरबार में तीन घंटे में आईं चार शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
धूलकोट। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित और स्थाई समाधान के लिए मंगलवार को बलदेव नगर के बिजली कार्यालय में विशेष शिकायत दरबार का आयोजन किया गया। करीब 3 घंटे तक चली इस जनसुनवाई में मुख्य रूप से चार शिकायतें आईं, जिन्हें मौके पर मौजूद उच्चाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई और समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस 3 घंटे की सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से बिल में गड़बड़ी, नए बिजली कनेक्शन मिलने में देरी और अघोषित बिजली कट जैसी समस्याएं छाई रहीं। इसमें तीन शिकायतें गलत बिल आने की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका गलत बिल आ गया है। इसको ठीक कराने के लिए वह बिजली निगम के दफ्तर आए थे मगर समाधान नहीं निकला। अब बिजली दरबार से ही आस है। वहीं करनैल सिंह ने बिजली लाइन बदलने की मांग की।

सभी शिकायतें दर्ज कीं : एसडीओ

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर वीके गोयल ने बताया कि जनता दरबार में आई सभी शिकायतों को दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने मौके पर संबंधित सब-डिविजनल अफसरों (एसडीओ) को निर्देश जारी किए हैं कि इन सभी मामलों की जांच कर जल्द से इनका स्थायी निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें