फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने के चार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साहा-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित मोहड़ा के निकट एनडीआई प्लाजा पर करनाल के प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सीआईए-2 की टीम ने काबू कर लिया। इनमें सोनीपत के सरंगथल गांव निवासी विकास, राजस्थान के बीकानेर स्थित आंबेडकर कॉलोनी निवासी सुलेंद्र, सोनीपत के जोली गांव निवासी बक्शीश और दिल्ली के भगड़ मोहल्ला निवासी सूरज कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि उनके जरिये अन्य साथियों तक पहुंचा जा सके व हथियार बरामद कर सप्लायर तक पहुंचा जा सके।
यह था पूरा मामला : सीआईए-2 प्रभारी उप निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि करनाल के माखू माजरा गांव निवासी रणधीर सिंह ने 22 जून को पड़ाव थाना में तहरीर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आरोप था कि वह और उनका 33 वर्षीय शादीशुदा बेटा सुधीर करनाल में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। रविवार को बेटा सुधीर अपने दोस्त करनाल निवासी गुरप्रताप के साथ अपनी थार गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ से करनाल लौट रहे थे। दोपहर के समय दोनों खाना खाने के लिए हाईवे पर एनडीआई प्लाजा के पास रुके। दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह खाना खाकर वापस अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे, तभी एक स्काॅर्पियो गाड़ी उनके पास आकर रुकी। आरोपियों ने रुकते ही हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें