मुलाना। मारकंडा नदी में नहाते समय डूबे मुलाना के रहने वाले 60 वर्षीय विश्वजीत का शव मंगलवार को मिल गया। सुबह करीब सात बजे डीआरओ द्वारा भेजी गई नहरी विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने मारकंडा नदी में नाव के सहारे सर्च अभियान चलाया। करीब दस बजे कलेंरा से श्रीराम गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने सुबह से शाम तक सर्च अभियान के तहत मुलाना से हेमा माजरा तक मारकंडा नदी को में अभियान चलाया। इस दौरान गांव वासियों ने शव मिलने की सूचना दी।
सर्च अभियान के दौरान एसडीएम बराड़ा ने स्थिति जानी व नायब तहसीलदार मुलाना दलबीर मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि शनिवार देर शाम करीब सात बजे मारकंडा नदी में नहाने गया विश्वजीत नदी के तेज बहाव के चलते बह गया। इसके बाद उसके बेटे सचिन ने मुलाना पुलिस को शिकायत सौंप पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। वहीं, ग्रामीण स्वयं जान जोखिम डालकर मारकंडा नदी में विश्वजीत को दो दिन तलाशते रहे। सोमवार शाम को मौके पर प्रशासन पहुंचा और मंगलवार सुबह सर्च अभियान शुरू हुआ। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विश्वजीत को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन व स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। गोताखोरों व नहरी विभाग की टीम ने सर्च अभियान किया। अंत में शव मिल गया।