फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व खिलाड़ियों ने बच्चों को सिखाए फुटबॉल के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। फुटबॉल का जोश भरने के लिए अंबाला में पहली बार ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर लगाया। मुख्य अतिथि के रूप में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर डॉ. आईपी नागी फॉर्मर शामिल रहे।
विज्ञापन

कैंट के इंदिरा पार्क में लगे 12 दिवसीय निशुल्क शिविर के पहले ही दिन बच्चे बेहद उत्साहित दिखाई दिए। अलग-अलग स्कूलों से 65 लड़के और लड़कियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण लिया। साथ ही अपनी प्रतिभा को भी निखारा। तीन घंटे के इस शिविर में फुटबाॅल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े पूर्व खिलाड़ियों व साई कोच राजिंद्र कुमार, राकेश शर्मा संजय विज, राजेश, राजीव शर्मा ने प्रशिक्षण दिया और अपने अनुभवों को भी सांझा किया।
प्रशिक्षण के साथ-साथ खिलाड़ियों को निशुल्क रिफ्रेशमेंट भी दी गई। नरेश कुमार ने बताया कि अभी तक टूर्नामेंट होते रहते थे व खेल विभाग की तरफ से नर्सरियां चल रही है लेकिन ग्रीष्मकालीन शिविर नहीं लगाया जाता था। इस शिविर में संयुक्त सचिव राकेश कुमार शर्मा, राजीव शर्मा और रिटायर्ड साई कोच राजिन्द्र कुमार अधिकृत हैं। इस मौके पर महिला कोच मंजू अशोक पांडे, सुभाष सैनी, मदन लाल (नाटा), गुरुदत्त यादव, सुभाष शर्मा, राधे श्याम, राजिन्द्र कुमार, आरएन यादव और अनिल कुमार, नीरज भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

डायरेक्टर से सुझाव मिलने के बाद लगाया कैंप

प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि एक समय था जब अंबाला के फुटबॉल खिलाड़ियों का दुनिया भर में डंका बजता है। आज वो सिमट कर रहा है। इसको लेकर पूर्व खिलाड़ियों ने मिलकर फुटबाॅल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी तैयार की है। पहले अंबाला की शान एसडी चटर्जी की याद में टूर्नामेंट करवाया था। बाद में फिर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर डॉ. आईपी नागी फॉर्मर से विचार विमर्श कर यह शिविर लगाने की ठानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें