फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुरजेवाला के साथ दिखे पूर्व विधायक जसबीर मलौर

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से थे नाराज, बाद में दीपेंद्र ने मनाया था
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। अंबाला से इनेलो विधायक रहे कांग्रेस के जसबीर मलौर सोमवार को अंबाला सिटी में रणदीप सुरजेवाला के साथ दिखे। वह उनके साथ अनाज मंडी सिटी में पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता मलौर के घर पहुंचे। यहीं पर उन्होंने पार्टी के कार्यों से जुड़ी चर्चा की। विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर नाराज होने वालों में जसबीर मलौर भी शामिल थे। क्योंकि वह लंबे समय से अंबाला सिटी में सक्रिय थे और पार्टी के लिए काम कर रहे थे। उन्हें हमेशा से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट से जोड़कर देखा गया। अब उनके घर के बाहर जो पोस्टर लगा है उस पर भी शीर्ष नेतृत्व के अलावा उनका व रणदीप सुरजेवाला का फोटो है।

अंबाला शहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह और जसबीर मलौर के बीच की पुरानी अदावत थी। नग्गल विधानसभा के समय से ही दोनों के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा रही है। 2019 में जब मलौर कांग्रेस में आए और निर्मल सिंह का टिकट कटा तब निर्मल सिंह ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। ऐसे में पिछले चुनाव में जब कांग्रेस ने निर्मल सिंह को टिकट दे दी तो मलौर नाराज दिखाई दिए थे। हालांकि, निर्मल सिंह उन्हें मनाने उनके घर पहुंचे थे मगर कोई बात नहीं बनी। इसके बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा को उन्हें मनाने आना पड़ा। इसका प्रतिफल यह हुआ कि पहली बार पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों नेता एक साथ एक मंच पर दिखे। बल्कि मलौर ने पूरी ताकत से निर्मल सिंह का प्रचार किया और उन्हें जीत हासिल कराने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन





मैं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के साथ हूं। आने वाले समय में उनकी योजनाओं के साथ काम करूंगा। पार्टी में किसी से नाराजगी नहीं है। आज कार्यक्रम में सभी स्थानीय संगठन के नेता आए थे जो नहीं आए उन्होंने किसी कारणवश मना कर दिया था।
-जसबीर मलौर, पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें