राजकीय महाविद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद छात्र और शिक्षक। एआईपीआरओ
राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मिस्टर व मिस फेयरवेल यशराज और पलक बने। मिस्टर हैंडसम व मिस ब्यूटीफुल आशीष और मनदीप बने। मिस्टर व मिस टैलेंटेड सुमित और महक को चुना गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को टाइटल देकर सम्मानित किया। प्राचार्य रोहित कुमार व कार्यकारी प्राचार्य सुभाष कुमार ने कहा कि कठिन परिश्रम और ईमानदारी ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम इंचार्ज प्रो. रेनू कुमारी सहित वाणिज्य विभाग की डॉ. सुमन लता, आशिमा ठाकुर और अन्य शिक्षिकाओं ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद