फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व राज्यमंत्री गोयल ने विरोधियों को बताया कीटाणु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पिछले कई दिनों से जारी नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। गोयल खुद हड़ताल स्थल पर पहुंचे और जमीन पर बैठकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। इसके तुरंत बाद उन्होंने निगम अधिकारियों से बातचीत कर समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


हड़ताल खत्म होने के बाद असीम गोयल ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हड़ताल को हवा देने वाले नेताओं को कीटाणु और वायरस करार देते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ कर्मचारियों को उकसाने का काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, अब कर्मचारी शहर की गंदगी के साथ-साथ उन सियासी कीटाणुओं पर भी झाड़ू चलाएंगे जो विकास की राह में रोड़ा अटकाते हैं। गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए आगामी निगम चुनावों के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष के पास अब सिर्फ बोलने के लिए झूठ बचा है, जबकि भाजपा विकास के एजेंडे पर अडिग है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें