फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे ने की विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा

विज्ञापन
नई दिल्ली से कटरा के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस। रेलवे - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। वैष्णो देवी जाने वाले ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। नई दिल्ली से कटरा के बीच संचालित वंदेभारत एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा 200 के पार हो गया है, ऐसे में भक्तों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस परेशानी के समाधान को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से कटरा के बीच विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। रेलवे ने ट्रेन की समय सारिणी व संचालन की तारीख घोषित कर दी है।
ट्रेन का संचालन 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक किया जाएगा। रेलवे ने यह फैसला ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान होने वाली भीड़ को लेकर किया है। ट्रेन के संचालन से पहले नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली अन्य ट्रेनों के आरक्षण की स्थिति को देखा गया था। इसके आधार पर सामने आया था कि मौजूदा समय में चल रही सभी ट्रेनों में वेटिंग की टिकट ही यात्रियों को मिल रही है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने बताया कि नई ट्रेन के संचालन से कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें