फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में चढ़ा सियासी पारा, पूर्व मंत्री ने किया शक्ति प्रदर्शन

Thu, 21 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़कड़ाती ठंड में सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ चुका है। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर मामला दर्ज करने को लेकर भड़के कांग्रेस के निशाने पर जहां प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हैं, वहीं बुधवार को पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कैंट की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने जहां प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं मंत्री विज का भी पुतला फूंका।
विज्ञापन

 पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने किया शक्ति प्रदर्शन
 कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने बुधवार को इसी मामले को लेकर कैंट में शक्ति प्रदर्शन किया। कैंट के निकलसन रोड स्थित कांगे्रस भवन पर सुबह कांगे्रसी एकत्रित हुए। सैंकड़ों की संख्या में मौजूद कांगे्रसियों ने यहां पर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। यहां से सभी कांगे्रसी एक जुलूस की शक्ल में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के साथ सड़कों पर निकले। यह सभी कांगे्रस भवन, गांधी मार्केट, सदर बाजार, निकलसन रोड, हलवाई बाजार, बजाजा बाजार, गुड़ बाजार, अनाज मंडी होते हुए नगर निगम चौक पर पहुंचे। इन सभी कांगे्रसियों के हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां थीं। नगर निगम कैंट के चौक (क्रास रोड नंबर एक) पर कांगे्रसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जहां नारेबाजी की, वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला भी फूंका।
 गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पसोपेश में
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस पसोपेश में है। मामला दर्ज हुए कुछ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस असमंजस में है। कैंट में यह चर्चा काफी जोरों पर है कि आखिर एक ही धाराओं और एक ही आरोपों के तहत कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें चार कारोबारियों की गिरफ्तारी भी डाल दी गई और आखिर ऐसे क्या कारण हैं कि पुलिस अभी तक पूर्व मंत्री व अन्य राजनैतिक लोगों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस संबंध में पुलिस भी अपने तर्क दे रही है, लेकिन लोगों में यही चर्चा है कि पुलिस इस संबंध में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती।
विज्ञापन

 मैं भगौड़ा नहीं हूं : निर्मल सिंह
कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि मैं भगौड़ा नहीं हूं। मंत्री अनिल विज के इशारे पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाइश हो रही थी, उस दौरान कुछ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। ऐसे में उन पर मामला दर्ज न करना साफ दर्शाता है कि एक सोची समझी साजिश के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है।
यह है मामला
हाईकोर्ट के आदेश पर अंबाला कैंट में एमसीए (म्यूनिसिपल  कारपोरेशन ऑफ अंबाला) द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध इन कांग्रेस नेताओं व कारोबारियों ने किया था। इसी को लेकर एमसीए अफसरों ने नेताओं और कारोबारियों पर मामला दर्ज करवा दिया। इस संबंध में पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, कांग्रेस नेता ब्रह्मपाल राणा, इनेलो नेता ओंकार सिंह सहित मोहित कुमार, कारोबारी विनोद जौहर, रविंदर कुमार, सतीश कुमार समेत अन्य पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
------
;इस संबंध में अभी जांच की जा रही है, जिसके बाद आरोपियों को शामिल किया जाएगा। जैसे ही आरोप साबित होते हैं, गिरफ्तारी की जाएगी। इससे पहले कुछ प्रक्रियाएं पूरी करनी है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- जश्नदीप सिंह, डीसीपी अरबन अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें