फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन लगा नहीं, थमा दिए बिल

Wed, 20 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग ने एक व्यक्ति को ट्यूबवेल कनेक्शन को नहीं दिया, जबकि उसे बिजली बिल थमा दिए। पीड़ित का कहना है कि सारी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बावजूद ट्यूबवेल का कनेक्शन जारी नहीं किया जा रहा है, जबकि उसे बिल भेजे जा रहे हैं। इस कारण वह काफी परेशान हो चुका है, जबकि बिजली निगम भी कोई राहत नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

यह है मामला
गांव महमूदपुर के विद्या रतन ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2007 में ट्यूबवेल के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली, जबकि इसके बाद उनको कनेक्शन भी जारी कर दिया गया। इसके बाद से ही उनकी परेशानी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल पर पावर कनेक्शन लगवाने के लिए वह पिछले करीब छह साल से बिजली विभाग के धक्के खा रहा है, लेकिन इतना लंबा समय बीत जाने के बावजूद उसको यह कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं बिना कनेक्शन दिए ही उसे बिजली निगम द्वारा बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह बिल भी भर दिए, लेकिन इसके बावजूद कनेक्शन नहीं लगाया जा रहा है।
अधिकारी भी नहीं दे रहे राहत
विद्यारतन ने बताया कि बीते छह साल में वह बिजली निगम के हर अधिकारी के पास गुहार लगा चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसको राहत नहीं मिल रही है। अधिकारी भी काम जल्द होने का आश्वासन तो देते हैं, लेकिन कनेक्शन अभी तक नहीं लगाया गया है। अधिकारी भी हर बार टरकाने वाली नीति अपना रहे हैं।
विज्ञापन

यह कहते हैं अधिकारी
बिजली विभाग के एसडीओ सुरेंद्र का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में है। मामला उनके ज्वाइन करने से काफी पहले का है। इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें