फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल लीग : पहला मुकाबला फारुखा एफसी और दूसरा अर्जुन क्लब ने जीता

विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीरो स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच में ​भिड़ते सिटी युनाइटेड फुटबाल क्लब अ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिला फुटबॉल क्लब लीग 2026 के दूसरे चरण के तहत हुए मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिला फुटबॉल क्लब लीग 2026 के दूसरे चरण के तहत मुकाबले हुए। शनिवार को कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला फारुखा एफसी व सिटी यूनाइटेड एफसी के बीच खेला गया। इस मुकाबले को फारुखा खालसा स्कूल के खिलाड़ियों ने 4-0 के स्कोर से जीत लिया।
दूसरा मुकाबला अर्जुन क्लब व बद्रीनाथ फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इस तरह हॉफ टाइम तक दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया व स्कोर 1-1 से बराबर रहा। दूसरे हॉफ में एक बार फिर दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने रहे। यह मैच अर्जुन क्लब ने 3-2 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुकाबलों में जिला फुटबॉल संघ के प्रधान बीएस बिंद्रा ने मुख्यातिथि रहे शास्त्री मंडल के प्रधान प्रवेश का स्वागत किया। रेफरी की भूमिका जतिन, गगन व नरेश कुमार, जंग बहादुर ने निभाई। शनिवार को पहला मुकाबला अंबाला फुटबॉल क्लब व वाइटल क्लब के बीच होगा। दूसरा मुकाबला अर्जुन क्लब व एफसी रॉयल के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर संजय विज, संजीव देपा, नरेंद्र कुमार, सूरज वर्मा, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।

अंबाला छावनी के वार हीरो स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच में भिड़ते सिटी युनाइटेड फुटबाल क्लब अ- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें