फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेल प्रशासन से मांगी फुटेज, चार को समन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोर्ट से जमानत पाने वाले बंदी तरसेम की जगह हवालाती पंजाब निवासी सुखदीप उर्फ सुक्खा को छोड़ने के मामले में बलदेव नगर पुलिस ने भी गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने जेल प्रशासन से उस समय की सारी सीसीटीवी फुटेज और उस दिन की एसटीडी कॉल का रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा उस समय मौजूद चार मुलाजिमों को भी जांच में शामिल होने के लिए समन जारी कर दिए है, जिससे कि पुलिस यह पता लगा सके कि आखिर उस समय यह लापरवाही बरती गई थी या फिर किसी की साजिश थी। हालांकि इस मामले में जेल डीएसपी को चार्जशीट किया गया है। वहीं दो मुलाजिमों को भी निलंबन करने के आदेश दिए हैं। हालांकि गृहमंत्री अनिल विज के दरबार में यह मामला पहुंचने के बाद आईजी सिवास कविराज को जांच सौंपी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस मामले को तरसेम के परिजनों ने गृहमंत्री से मिलकर उठाया था।

कई मामलों में नामजद है सुक्खा

सेंट्रल जेल से दूसरे की जगह छोड़ा सुखदीप उर्फ सुक्खा पर स्नेचिंग, वसूली के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। नौ मार्च 2023 को पहला मुकदमा वसूली करने का प्रयास शहर के बलदेव नगर थाना में दर्ज हुआ। दूसरा मुकदमा 28 अप्रैल 2023 को थाना नारायणगढ़। उसके बाद आठ अक्टूबर 2023 को अमृतसर में भी मामला दर्ज है। आखिर में अंबाला पुलिस ने आरोपी को अटारी बार्डर से दाबिश देकर काबू किया था। इतना ही नहीं सेंट्रल जेल से भी सुक्खा शातिराना अंदाज में फरार हुआ। जेल से बाहर आने के लिए कई जगह पूछताछ होती है और कई जगह जानकारी मांगी जाती है, लेकिन सुक्खा ने दूसरे बंदी तरसेम की पूरी जानकारी दी और बाहर निकलकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें