फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंट रेलवे स्टेशन पर मिलेगी फूड वैन की सुविधा, बीकानेर फूड को मिला ठेका

Mon, 09 Mar 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में एटीएम के पास स्थापित होगी फूड वैन। संवाद - फोटो : आईआईटी
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन


अंबाला। रेलवे के अंबाला डिवीजन ने यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा किया है। इसके तहत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर फूड वैन की सुविधा मिलेगी। इसके संचालन की जिम्मेदारी रेलवे ने आगरा की कंपनी बीकानेर फूड्स एंड नमकीन को सौंपी है। यह अनुबंध ई-ऑक्शन के माध्यम से तीन साल के लिए किया गया है।



एंट्री गेट के पास मिलेगी खाने-पीने की सुविधा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह फूड वैन स्टेशन के मुख्य एंट्री गेट पर स्थित एटीएम के पास स्थापित की जाएगी । इस वैन के निर्माण, संचालन और रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। फूड वैन पर खाद्य व पेय उत्पाद मिलेंगे। इसमें कड़ी-चावल, छोले-चावल, भूटरे, कुलचे, समौसे, ब्रेड-पकौड़ा व अन्य पैकेज फूड मिलेगा।
विज्ञापन




49.61 लाख रुपये का हुआ अनुबंध

इस परियोजना के लिए रेलवे और बीकानेर फूड्स के बीच कुल 49 लाख 61 हजार 897 रुपये का अनुबंध हुआ है। वार्षिक लाइसेंस शुल्क 14 लाख 1 हजार 666 रुपये तय किया गया है। इस राशि पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी देय होगा। यह अनुबंध 31 मार्च 2026 से प्रभावी होगा और 30 मार्च 2029 तक चलेगा।



शर्तों के साथ हुआ समझौता

अनुबंध की शर्तों के अनुसार, सफल बोलीदाता को पहली तिमाही का अग्रिम भुगतान (3,50,416.5 रुपये) 14 मार्च 2026 तक जमा करना होगा। भुगतान में देरी होने पर 0.5 प्रतिशत प्रति दिन की दर से जुर्माना वसूला जाएगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि चौथे वर्ष से लागू होने वाली मूल्य वृद्धि इस अनुबंध राशि में शामिल नहीं है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक और बीकानेर फूड्स के प्रतिनिधियों ने इस समझौते पर डिजिटल हस्ताक्षर कर प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है



दो स्टाॅल भी खुलेंगे

इसके अलावा रेलवे परिसर में दो फूड स्टाॅल भी खोले जाएंगे जोकि बंद हो चुके एटीएम की जगह स्थापित किए जाएंगे। इन फूड स्टालों पर भी प्लेटफार्म के स्टाॅलों की तरह ही खाद्य व पेय पदार्थ मिलेंगे। इन पर खाना बनाने की गतिविधि पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, वहीं फूड स्टाॅलाें पर गैस सिलिंडर के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। इस दौरान फूड संचालक माइक्रोवेव या बिजली संचालित अन्य यंत्र का इस्तेमाल कर सकेगा। इसके लिए रेलवे की तरफ से इजाजत लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन




कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में बढ़ोतरी के तहत फूड वैन खोलने का फैसला किया गया है। इसका अनुबंध हो गया है और जल्द ही यह सुविधा रेलवे परिसर में आगमन गेट के नजदीक मिलने लगेगी। इसके अलावा रेलवे परिसर में दो फूड स्टाल खोलने की योजना पर भी काम चल रहा है।

- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें