फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेल में जांची खाद्य गुणवत्ता

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बंदियों को समझाते हुए न्यायमूर्ति ललित बतरा। विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बतरा ने अंबाला केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक से कारागार में बंदियों को दी जाने वाली सुविधाएं और समस्याएं जानीं। रसोई में बने खाने को खुद चखकर गुणवत्ता जांची और साफ- सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हरियाणा मानव अधिकार आयोग के सदस्य कुलदीप जैन व दीप भाटिया भी मौजूद रहें।
विज्ञापन

महिला बंदियों से पूछीं समस्याएं : न्यायमूर्ति ललित बतरा ने जेल के खाद्य भंडारण की व्यवस्थाएं एवं रसोईघर में साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने महिला कारागार का निरीक्षण करते हुए महिला बंदियों तथा विचाराधीन बंदियों से विशेष बातचीत करते हुए समस्याएं पूछी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा विजिट के बारे भी महिला बंदियों से जानकारी ली। जेल अधीक्षक को कारागार में सप्ताह में एक बार मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक की विजिट रखवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बंदियों को समझाते हुए न्यायमूर्ति ललित बतरा। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें