फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोर्ट के चार समाचार...

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। केसरी गांव में 28 अक्तूबर को सराफा कारोबारी की दुकान में हुई जेवरात चोरी के मामले में सीआईए शहजादपुर ने दूसरे आरोपी डेहा कॉलोनी निवासी बंटी को काबू कर लिया। सोमवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शिकायतकर्ता बराड़ा के टांडा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात्रि केसरी स्थित उसकी दुकान से किसी ने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन

बाइक चुराने वाले को कोर्ट ने भेजा जेल

अंबाला सिटी। हुड्डा पार्क से 20 सितंबर को हुई बाइक चोरी के मामले में सीआईए-1 ने आरोपी नन्हेड़ा के विद्यानगर निवासी परमिंद्र सिंह उर्फ पैरी को काबू कर लिया। बाइक बरामद करने के बाद आरोपी को सोमवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता मिर्जापुर निवासी प्यारा सिंह ने बताया था कि किसी ने हुड्डा पार्क से उसकी बाइक चुरा ली थी।
चेन झपटने का आरोपी भेजा जेल

अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक से 20 सितंबर को महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दूसरे आरोपी को सीआईए-1 की टीम ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान पटियाला के लबाना गांव निवासी मनिंद्र सिंह उर्फ गन्ना के रूप में हुई थी। सोने की चेन बरामद करने के बाद आरोपी को सोमवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 20 सितंबर को थाना सेक्टर-9 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी अज्ञात ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली थी।
विज्ञापन

मोबाइल चुराने वाला एक दिन के रिमांड पर
अंबाला सिटी। पटेल रोड से एक अक्तूबर को दो युवकों के मोबाइल चुराने वाले को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अमृतसर के पाईमंज रोड निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई। कोर्ट में पेश कर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। शिकायतकर्ता सिटी के स्पाटू रोड निवासी चेतन ने बताया था कि अज्ञात ने उसका और साथ चल रहे दोस्त का मोबाइल चुरा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें