सिटी नागरिक अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड। आर्काइव
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी को लेकर अब निगम भी अपनी नींद से जागा है। निगम अधिकारियों ने अंबाला सिटी के सभी वार्ड में फॉगिंग का शेड्यूल बनाया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग के लिए कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी निगम ने फॉगिंग के कार्य में देरी कर दी।
मंगलवार से फाॅगिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। जिला अंबाला में रोजाना करीब पांच से सात मरीज डेंगू के ही देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को भी डेंगू के सात नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद डेंगू का आंकड़ा 122 हो गया है। रोजाना विभाग की ओर से 80 टेस्ट किए जा रहे हैं।
इन वार्ड में होगी फॉगिंग
निगम कर्मचारी 12 नवंबर से 14 नवंबर तक वार्ड नंबर एक, वार्ड सात और 12 में फाॅगिंग होगी। इसके साथ ही 15 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक वार्ड नंबर दो, 13 और वार्ड 16 में, 19 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक वार्ड नंबर तीन, 11 और वार्ड 14 में, 22 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक वार्ड नंबर चार, छह और 17 में, 26 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक वार्ड नंबर पांच, आठ और 18 में, 29 नवंबर से लेकर दो दिसंबर तक वार्ड नंबर नौ, 15 और 19 में और दो दिसंबर से लेकर तीन दिसंबर तक वार्ड नंबर 10 और वार्ड 20 में फॉगिंग का कार्य किया जाएगा।
वर्जन
डेंगू के बढ़ते मामले देखत हुए हमने फॉगिंग का शेड्यूल बनाया है। मंगलवार से फॉगिंग का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-मुकेश कुमार , मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम अंबाला।