फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोहरे से 15 रेलगाड़ियांे और 20 बसों का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
अंबाला में छाए कोहरे के दौरान अपने काम पर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कोहरे के कारण मंगलवार को जिले में दृश्यता शून्य रही, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इसके साथ ही दोपहर 12 बजे तक राजमार्गों व ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा देखा गया।
कोहरे के कारण कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली 15 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेनें साढ़े तीन घंटे तक की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर भी सुबह के समय काफी भीड़ रही, हालांकि उद्धोषणा प्रणाली के माध्यम से ट्रेनों की जानकारी लगातार दी जा रही थी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ बस से परिवहन भी प्रभावित रहा। हिसार, नारनौल, सिरसा, दिल्ली-चंडीगढ़,दिल्ली-पटियाला, लुधियाना, अमृतसर, जयपुर, हरिद्वारा व देहरादून को जाने वाली 20 बसें अंबाला कैंट पर सुबह निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन

वहीं यात्री भी बस स्टैंड पर इंतजार करते रहे। इसमें सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को झेलनी पड़ी। फिर गिरेगा पारा : मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात्रि का पारा 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवा चल सकती है, जिससे रात्रि के तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।

अंबाला में छाए कोहरे के दौरान अपने काम पर जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें