संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। यह परेशानी ग्रीष्मकालीन अवकाश से है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की परेशान को कम करते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। यह ट्रेनें गोरखपुर से अमृतसर, छपरा से अमृतसर, सहरसा से सरहिंद, बांद्रा से कटरा, गुवाहाटी से जम्मू के बीच चलेंगी।
ट्रेन नंबर 05005 गोरखुपर से 24 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.12 बजे अंबाला कैंट और 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05006 अमृतसर से 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक वीरवार को दोपहर 12.45 बजे रवाना होकर शाम 4.45 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बूरहवाल, सीतापुर, जंक्शन, सीतापुर सिटी, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर जंक्शन, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट और ब्यास रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
ट्रेन नंबर 05049 छपरा से 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.12 बजे अंबाला कैंट और 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05050 अमृतसर से 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12.45 बजे रवाना होकर शाम 4.45 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 2 बजे छपरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन सीवान, थावे, तम्कुही रोड, पादराओं, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुरहवाल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानग-जगाधरी, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर सिटी और ब्यास रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
ट्रेन नंबर 05565 सहरसा से 18 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक वीरवार को शाम 7.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11 बजे अंबाला कैंट और रात 12.05 बजे सरहिंद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05566 सरहिंद से 10 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को देर रात 2 बजे रवाना होकर 3 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 9.45 बजे सहरसा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगरिया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कामतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगानियां रक्सौल, नरकटियागंज, बागाहा, गोरखपुर, सीतापुर जंक्शन, मुरदाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट और राजपुरा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
ट्रेन नंबर 09097 बांद्रा से 21 अप्रैल को 30 जून तक प्रत्येक रविवार को रात 9.50 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12.10 बजे अंबाला कैंट और दूसरे दिन सुबह 10 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09098 कटरा से 23 अप्रैल से 2 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को रात 9.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे अंबाला कैंट और दूसरे दिन सुबह 10.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गगनपुर सिटी, मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरगंज, अंबाला, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट, जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
ट्रेन नंबर 05656 गुवाहाटी से 6 मई से 1 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को रात 8.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 10.07 बजे अंबाला कैंट और शाम 5.35 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05655 जम्मूतवी से 9 मई से 4 जुलाई तक प्रत्येक वीरवार को सुबह 10 बजे रवाना होकर शाम 4.47 बजे तक अंबाला कैंट और दूसरे दिन दोपहर 1.20 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन कमाख्या, रंगिया, बारपेटा रोड, न्यू बोंगईगोन जंक्शन, कोकराझार, न्यू कोच बेहर, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, नौगच्छिया, खगरिया, बेगुसराय, बरौनी जंक्शन, शाहपुर पतौरे, देसारी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, भाटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रूड़की, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट व कठुआ रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।