फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल बसों में मानक मिले अधूरे, पूरे करने के निर्देश

Wed, 17 Apr 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले के निजी स्कूलों में बसों की चेकिंग मंगलवार को भी जारी रही। उप मंडल स्तरीय टीमों ने अपने-अपने खंड में स्कूलों बसों को चेक किया।
अंबाला खंड वन में चौड़मस्तपुर के अंजना पब्लिक स्कूल, फ्यूचर डायमंड स्कूल, एसजीएन पब्लिक स्कूल, गुरजोत सिंह स्कूल में चेकिंग की। यह चेकिंग एसडीएम के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर रहे हैं। अंबाला खंड वन बीईओ सतबीर सैनी ने बताया कि स्कूल बसों में अलग-अलग तरह की कमियां मिल रही है। इन कमियों को पूरा करने के लिए स्कूलों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
वहीं, छावनी में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भारतीय पब्लिक स्कूल, डीएवी रिवरसाइड स्कूल और जीएमएन पब्लिक स्कूल में चेकिंग की गई। किसी स्कूल में हेल्पलाइन नंबर अपडेट नहीं किया गया तो किसी बस के टॉयर घीसे मिले। हेल्पलाइन नंबर 112 की जगह 100 नंबर ही लिखा गया है। इस नंबर को सभी बसों में अपडेट करने के निर्देश दिए गए। कई बस में सीसीटीवी खराब मिले। मेडिकल प्रमाण-पत्र भी चालकों के पास नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला टू खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमारी ने बताया कि स्कूल बसों में हेल्पलाइन नंबर को अपडेट करने के लिए कहा गया है और जिन बसों के टॉयर घिसे मिल रहे हैं, उनको भी कमियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल बसों में जो कमियां सामने आ रही हैं, उन कमियों के बारे में स्कूलों संचालकों को बताया जा रहा है। साथ ही जल्द ही सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
बसों का फिटनेस टेस्ट 28 तक होगा, टीमें गठित
निजी स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट 17 से 28 अप्रैल तक होगा। यह टेस्ट हर बुधवार को होता है। फिटनेस टेस्ट को लेकर रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने पत्र जारी किया है। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ कपूर ने बताया कि विभाग ने फिटनेस टेस्ट करने के लिए टीमें गठित की है। इसके लिए पत्र भी जारी किया है। यह टेस्ट 17 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 27 अप्रैल और 28 अप्रैल को भी होगा। यह शेड्युल स्कूल बसों के फिटनेस टेस्ट के लिए जारी किया है।
विज्ञापन

सौरभ कपूर ने बताया कि नई बस की दो साल बाद फिटनेस जांच होती है और इसके बाद साल दर साल यह फिटनेस जांच होती है, लेकिन फिटनेस के लिए एक ही दिन होता था। अब कई दिन यह फिटनेस जांच होगी। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस ने परिवहन मंत्री असीम गोयल से फिटनेस जांच करवाने के लिए दिन बढ़ाने की मांग की थी। कपूर ने बताया कि निजी स्कूल बस चालकों के रिफ्रेशर कोर्स के लिए भी विभाग से मांग की गई है ताकि छुट्टियों में बस चालकों को रिफ्रेशर कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें