फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शताब्दी, चार एक्सप्रेस रद्द, 22 ट्रेनें रास्ते में रुकने से फंसे हजारों यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते शुक्रवार को अंबाला-सहारनपुर, अंबाला-दिल्ली और अंबाला-लुधियाना ट्रैक बाधित रहा। इसलिए रेलवे ने 5 शताब्दी सहित 4 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया। जबकि 22 ट्रेनों को रास्ते में रोककर दोबारा संचालित किया गया, वहीं 4 को बीच रास्ते रोककर बाद में चलाया गया। इस तरह 22 ट्रेनों में करीब 12 घंटे यात्री फंसे रहे। उधर रेलवे ट्रैक बाधित होने से स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम नजर आया। कुछ यात्री परिजनों संग स्टेशन पर ही समय व्यतीत करते तो कुछ अपने गंतव्य तक जाने के लिए प्राइवेट वाहन चालकों से गुहार लगाते नजर आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित किसान आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने पहले किसी भी ट्रेन को रद्द करने के आदेश जारी नहीं किए थे, लेकिन शुक्रवार सुबह ट्रैक बाधित होने की सूचना मिलते ही छावनी से आने वाली 31 ट्रेनों को चलाने पर संशय बरकरार हो गया। कुछ देर बाद उत्तर रेलवे सीपीआरओ दीपक कुमार की तरफ से जानकारी दी गई कि अंबाला और फिरोजपुर मंडल के अधीन 31 स्थानों पर किसान ट्रैक पर बैठे हैं। इस वजह से 4 शताब्दी सहित 31 ट्रेन बाधित हुई हैं।
------------------------
9 ट्रेन पूर्णतौर पर रद्द
रेलवे ट्रैक बाधित होने की सूचना पर दिल्ली से चलने वाली अमृतसर स्वर्ण शताब्दी ट्रेन नंबर 02029/30, नई दिल्ली-कालका शताब्दी ट्रेन नंबर 02011/12 व नई दिल्ली-कालका शताब्दी 02005 को पूरी तरह रद्द कर दिया गया। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04735/36 श्रीगंगानगर-अंबाला छावनी, 04533/34 अंबाला छावनी-नंगलडैम को भी रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 04508,04712,04503,04525,02006,02471,02058,04501,0464,02231 व ट्रेन नंबर 5011 को बीच रास्ते रद्द किया गया।
-----------------------
बीच रास्ते संचालित
ट्रेन नंबर 04711,04507,04504,04526,02057,02472,04639,04502,04218 व ट्रेन नंबर 05012 को बीच रास्ते के स्टेशनों से संचालित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें