फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हादसे में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया ऑटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नसीरपुर के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के वक्त ऑटो बुलाना गांव से अंबाला सिटी की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो सवार चार महिलाओं और चालक को चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन

हादसा नसीरपुर गांव के पास चालक के अचानक नियंत्रण खोने की वजह से हुआ था। हादसे के समय ऑटो में नौ लोग सवार थे।हादसा होते ही आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें निजी वाहनों की मदद से तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घायल ऑटो चालक को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि टक्कर के बाद कोई बड़ा वाहन पीछे से नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें