फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच और नई इलेक्ट्रिक बसें जल्द आएंगी

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला में पांच और इलेक्ट्रिक बसें आने वाली हैं। इनके आने से इन इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 10 हो जाएगी। जो यात्रियों को और भी ज्यादा बेहतर सुविधाएं देंगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अंबाला के पास पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं। जो यात्रियों को एक स्थान से दूसरी स्थान पर ले जाने का काम कर रही हैं। यह बसें प्रदूषण रहित और साउंड प्रूफ है। अधिकारियों द्वारा इन बसों को अंबाला में लोकल रूट पर संचालन किया जा रहा है। पहले इन बसों को जीरकपुर और पंचकूला मार्ग पर चलाया जा रहा था लेकिन अब इन बसों को लोकल मार्ग पर चलाया जा रहा है।
डीजल से चलने वाली बसें हो या फिर बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें दोनों ही मामलों में रोडवेज अपने आप को पहले के मुकाबले अब सशक्त बना रहा है और यात्रियों को बेहतर सुविधा दे रहा है। एक और जहां हरियाणा रोडवेज की वातानुकूलित और सामान्य बसें विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। दूसरी और बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें भी अंबाला की शान बनी हुई हैं और लोकल स्तर पर संचालन कर रही है। जिला में जल्द ही पांच इलेक्ट्रिक बसें आने वाली हैं, इन बसों के आने से लोकल और अन्य रूटों पर इन बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन मार्गों पर कर रहीं संचालन
अंबाला सिटी से साहा मार्ग, अंबाला सिटी से बोह, बब्याल, अंबाला सिटी से कलरहेड़ी पंजोखरा, अंबाला सिटी से महेश नगर और अंबाला सिटी से अंबाला छावनी मार्ग पर संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें