फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से पकड़े पांच जोड़े, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Mon, 29 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 निजी होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधों के विरोध में गत देररात लालकुर्ती बाजार के लोगों के हंगामे के बाद रविवार को पुलिस की नींद थोड़ी जरूर टूटी, लेकिन निजी होटल संचालकों के हौंसले इस बाबत कम दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

रविवार को लाल कुर्ती बाजार स्थित कई होटलों में एसीपी सुरेश कौशिक ने चेक किया। इसके अलावा उन्होंने रजिस्टर व कमरों को चेक किया और होटल संचालकों को चेतावनी भी दी गई।

लेकिन एसीपी के लौट जाने के बाद इन होटलों में अनैतिक कार्यों का दौर फिर से शुरू हो गया। इस बात से भड़के लालकुर्ती बाजार के लोगों ने फिर खुद ही मोर्चा संभाला और उन्होंने विभिन्न निजी होटलों से पांच जोड़ों को संदिग्ध हालत में पकड़ा और उन्हें सरे बाजार लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां लोगों ने फिर से शोरगुल करते हुए पांचों संदिग्ध जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। लेकिन शनिवार की तरह इलाकावासी फिर से न भड़क जाए, सभी जोड़ों को पुलिस चौकी से तुरंत थाना पड़ाव भेज दिया गया। उसके बाद लोगों का गुस्से को देखते हुए फिलहाल तीन जोड़ों के खिलाफ तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जबकि दो जोड़ों की अभी वेरीफिकेशन की जा रही है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी पर गिरी गाज
शनिवार को होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधे के खिलाफ भड़के लोगों के माहौल को देखते हुए पुलिस के आला अफसरों ने भी पुलिस चौकी प्रभारी पर सख्ती दिखाई। आला अफसरों ने तुरंत प्रभाव से पुलिस चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया है। लोगों ने पुलिस पर खुलकर आरोप लगाए थे कि यहां होटलों में देह व्यापार का कारोबार चलता है। होटलों के कमरे कुछ घंटों के लिए प्रेमी जोड़ों को अनैतिक कार्य करने के लिए दिए जाते हैं। स्टूडेंट्स से लेकर युवक व युवतियां और अधेड़ उम्र के लोग भी सरेआम यहां अनैतिक कार्यों के लिए आते हैं। लोगों का कहना था कि वे कई बार पुलिस को इस बाबत शिकायत कर चुुके थे, जबकि संदिग्ध जोड़ों को भी पकड़कर दे चुके थे। लेकिन पुलिस उन्हें टरका देती थी और संदिग्ध जोड़ों को भी छोड़ देती थी। पुलिस के इसी रवैये के चलते लोगों का सब्र शनिवार को फूटा था, जिसके चलते उन्होंने पुलिस चौकी पर ही ताला जड़ दिया था।
---
फिलहाल तीन जोड़ों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दो जोड़ों की वेरीफिकेशन करवाई जा रही है। पुलिस चौकी प्रभारी को आला अफसरों के आदेशों पर लाइनहाजिर कर दिया गया है। मैने खुद होटल संचालकों को भी चेतावनी दे दी है। इस अनैतिक कार्य करने और करवाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेेगी।
विज्ञापन

-सुरेश कौशिक, एसीपी, अंबाला कैंट-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें