फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: टांगरी नदी में नहाते हुए बहे पांच लड़के, चार का किया गया सफल रेस्क्यू, एक की मौत

Sat, 06 Sep 2025 04:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

टांगरी नदी में बहाने गए पांच लड़के शनिवार को पानी में बह गए। चार लड़कों का मौके पर मौजूद लोगों  ने सफल रेस्क्यू किया। वहीं, एक बच्चे का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोग और पुलिस प्रशासन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की सीमा से सटे अंबाला के गांव भुनी में पांच बच्चे नहाते वक्त टांगरी नदी के पानी में बह गए। ग्रामीणों ने चार बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। वहीं, एक 12 वर्षीय लड़का मनवीर नदी के तेज बहाव में बह गया जिसका शव बरामद हुआ है। सभी लड़के पंजाब के ऐरो कलां गांव के निवासी हैं। गांव में खबर फैलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। टांगरी के उफान पर आने के बाद पानी गांव की सड़कों व पुलिया से होकर गुजर रहा है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्चे पहले कम वाले पानी में नहा रहे थे फिर नदी में गहरे पानी की ओर चले गए जिससे ये हादसा हुआ। डीएसपी विजय मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने लापता लड़के का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: नदी में बही ईंटों से भरी ट्रॉली, दो लोग लापता, तलाश में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें