फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पहले पीपीपी में अब लाडो लक्ष्मी योजना में कर दिया मृत घोषित

विज्ञापन
जानकारी देती छावनी निवासी चंद्रावती। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सरकारी रिकॉर्ड में बार-बार मृत घोषित होने का खामियाजा छावनी की एक बुजुर्ग महिला को भुगतना पड़ रहा है। पहले परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में मृत दिखाए जाने के बाद चंद्रावती ने काफी मशक्कत कर खुद को जीवित साबित किया था, लेकिन अब दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पोर्टल पर उन्हें दोबारा मृत दर्शा दिया गया है। इस कारण उनकी 2100 रुपये मासिक पेंशन रुक गई है।
अब महिला को अपनी पेंशन दोबारा शुरू करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। छावनी के सेक्टर-34 स्थित हुडा कॉलोनी निवासी चंद्रावती ने बताया कि उन्होंने काफी प्रयासों के बाद अपना पीपीपी और राशन कार्ड ठीक करवाया था। इसके बावजूद योजना के पोर्टल पर उनका रिकॉर्ड अपडेट नहीं हुआ। पोर्टल के अनुसार, उनका योजना में नामांकन 30 अक्तूबर 2025 को हुआ था, जबकि स्टेटस में मृत्यु की तारीख 18 अगस्त 2021 दर्ज है। हैरानी की बात यह है कि यह गलत जानकारी 1 सितंबर 2026 को अपडेट की गई।
विज्ञापन

-
जुलाई तक मिली पेंशन, सितंबर से भुगतान बंद
पोर्टल की भुगतान तालिका में अप्रैल से जुलाई 2026 तक हर महीने पेंशन का सफल भुगतान दर्शाया गया है। इसके बाद मृत्यु की जानकारी अपडेट होते ही भुगतान का विवरण गायब हो गया। चंद्रावती ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिकायत देकर दस्तावेजों की जांच करवाने, पोर्टल पर जीवित दर्ज करने और रुकी हुई पेंशन बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

-
महिला को परिवार पहचान पत्र ने मृत दिखाया गया है, हो सकता है महिला का आधार कार्ड किसी मृत व्यक्ति के आधार से मैच हो गया है। महिला से दस्तावेज मंगवाए हैं, जांच के बाद मुख्यालय से बात कर पेंशन चालू करवा दी जाएगी।
- सुरजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें