फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अग्निशमनकर्मी आज से करेंगे भूख हड़ताल

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते फायरब्रिगेड सहित सफाई कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। प्रदेश के अग्निशमन विभाग के नियमित और अनियमित कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल सोमवार को 20वें दिन में प्रवेश कर गई। मांगों के समर्थन में डटे कर्मचारियों ने अब आंदोलन के लिए नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत कर्मचारी मंगलवार से प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन

अब तक प्रदेश के 103 दमकल केंद्रों के कर्मचारी लगभग 85 विधायकों को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के उस बयान पर कर्मचारी संघों ने प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने विभाग का कार्य सुचारू रूप से चलने का दावा किया था। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और अग्निशमन विभाग यूनियन के महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि यह बयान जमीनी हकीकत से परे है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश के 103 केंद्रों पर स्वीकृत 3158 पदों में से वर्तमान में केवल 568 कर्मचारी ही ड्यूटी पर हैं, जबकि 1648 कर्मचारी हड़ताल पर डटे हैं। भीषण गर्मी में प्रतिदिन हो रही 30 से 40 आगजनी की घटनाओं के बीच ऐसे दावे जनता को गुमराह करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें