फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दमकल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (अग्निशमन विभाग) के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर दमकल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से फायर विभाग के विरुद्ध दी गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

संघ के राज्य उपाध्यक्ष सेवाराम बोहत और वीरपाल कांगड़ा ने बताया, मंत्री का बयान कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंत्री ने अविलंब सार्वजनिक माफी नहीं मांगी, तो विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि बीजेपी सरकार आश्वासन दे कि भविष्य में कोई भी मंत्री ऐसा अमर्यादित आचरण नहीं करेगा। इसके साथ ही, कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का एलान किया है। इस दौरान धर्मपाल, अनिल अत्रे, विनोद यदुवंश, रिंकू और राहुल सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें