फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दमकल और सफाई कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर जताया रोष

विज्ञापन
अंबाला छावनी में नगर परिषद के गेट पर मुंडन करवाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से जारी किए गए नए फरमानों और वादाखिलाफी के विरोध में नगर परिषद अंबाला में तीन दमकल और छह सफाई कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर रोष जताया। कर्मियों ने मांगों के लिए प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की अंबाला सदर शाखा में प्रधान सेवाराम बोहत और पापिंदर सिंह के नेतृत्व में सफाई और दमकल विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों की हड़ताल 30वें दिन भी जारी रही। संघ के नेताओं ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार अब अपने वादे से पीछे हट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान बीरपाल ने स्पष्ट किया कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल द्वारा की जा रही हालिया घोषणाएं कर्मचारियों की मुख्य मांगों से मेल नहीं खाती हैं। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को राज्यव्यापी विरोध के तहत पूरे हरियाणा में मंत्रियों के आवासों के बाहर झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में सुमित, अनिल, राहुल, विनय, सुभाष, रिंकू और दमकल विभाग से अनिल अत्रे, राजेश और सुरेश शामिल रहे।

अंबाला छावनी में नगर परिषद के गेट पर मुंडन करवाते कर्मचारी। संवाद

अंबाला छावनी में नगर परिषद के गेट पर मुंडन करवाते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें