अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेल के लिए लगाए गए पटाखों के स्टाल। संवाद
- फोटो : बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा
अंबाला। ट्विनसिटी में दिवाली पर सोमवार को करीब साढ़े छह करोड़ के पटाखों की बिक्री हुई।
इस दौरान अंबाला छावनी के गांधी मैदान सहित रामबाग रोड और अंबाला सिटी के सेक्टर आठ में विभाग द्वारा चिन्हित की गई विभिन्न जगहों पर पटाखों के स्टाल लगाए गए। इन पटाखों के स्टालों पर लोगों की सुबह से लेकर रात तक भीड़ जुटी रही।
इसके अलावा पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे ताकि कोई दुर्घटना न हो। पटाखा स्थल पर अग्निशमन वाहनों के साथ पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि कोई शरारती तत्व किसी प्रकार की छेड़छाड़ न कर पाए।
इसके अलावा युवाओं ने गंधक पटास की भी जमकर खरीदारी की। अंबाला में पटाखों के थोक विक्रेता चिराग अरोड़ा ने बताया कि इन तीन दिनों की बिक्री के दौरान करीब साढे़ छह करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। वहीं दुकानदार प्रदीप, गौतम, वरुण और रमेश ने बताया कि इस बार स्काई शॉट, गंगा जमना, कंडील, अनार, छोटी बड़ी फुलझड़ी, राकेट, अमरेला, कॉक ब्रांड, बुलेट व चकरी आदि की खूब मांग रही और लोगों ने जमकर इन पटाखों की खरीदारी की। संवाद