फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में लगी आग, इलेक्ट्रानिक सामान जलकर हुआ राख

Tue, 09 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी बाग में सोमवार अलसुबह धूप फैक्टरी के बाहर खड़े लोडिड ट्रक में संदिग्ध परिस्थतियों में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक में रखी मशीनरी व बीएसएनएन का इलेक्ट्रानिक का सामान जल कर खाक हो गया। ट्रक में सोये ड्राइवरों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि इस दौरान ट्रक के टायरों में ब्लास्ट भी हुआ।
विज्ञापन

महेश नगर थाना के सब इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि पंजाब कि साहनेवाल निवासी रिछपाल अपने साथी के साथ मुंबई से ट्रक में मशीनरी व बीएसएनएन का इलेक्ट्रॉनिक का सामान लेकर चले थे। जिसमें उन्होंने पहले मशीनरी को अंबाला कैंट स्थित पंजाबी में धूप फैक्टरी मे उतारना था। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक सामान को शिमला लेकर जाना था। रविवार शाम को रिछपाल ट्रक लेकर पंजाबी बाग स्थित धूप फैक्टरी पहुंचा, लेकिन मशीनरी के न उतरने के कारण वह ट्रक में ही अपने साथी के साथ सो गया। सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक ट्रक में संदिग्ध परिस्थतियों में आग लग गई और देखते ही देखते आग भड़क गई। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें