फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के स्टॉक यार्ड में लगी आग, हड़कंप

Sun, 31 May 2015 01:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन के निकट शनिवार को थल सेना के डेयरी फार्म के स्टॉक यार्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। यहां भैंसों को खिलाए जाने वाले भूसे का ढेर लगा हुआ था।
विज्ञापन


जिसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई।

उधर, संबंधित विभाग के आला अधिकारियों ने आग की सूचना आनन फानन में दमकल विभाग को दी। जिसके बाद एयरफोर्स व दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग का काबू पाने का प्रयास किया।

लेकिन आग की लपटे अधिक होने के कारण अंबाला सिटी व लालडू़ से भी दमकल विभाग की गाडिय़ों का बुलाया गया। जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, आग के कारण कोई भी जानमाल का नुकसान होने की पुष्टि नहीं हुई है और न ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो पाया है।

कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द ही आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। एयरफोर्स स्टेशन के पास सेना के मिलिट्री फार्म में बने स्टॉक यार्ड बना हुआ है।

 जिसमें भैंसों के खिलाए जाने वाले भूसे के बड़े बड़े ढेर लगे हैं। शनिवार को अचानक भूसे के ढेर में आग लग गई। जिसके बाद मौजूदा कर्मी ने आग की सूचना तुरंत आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें