फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दा फैक्टरी में आग से मंडौर में हड़कंप

Sun, 14 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजोखरा थाना के अंतर्गत गांव मंडौर में शनिवार देर शाम एक गद्दा फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान यहां तैयार किए गए लाखों के गद्दों और कच्चा माल के रूप में पड़े फॉम जलकर रख हो गया। अंबाला कैंट और सिटी दमकल विभाग की छह गाड़ियों की दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उधर, इस दौरान जहां गांव मंडौर के लोगों में हड़कंप की स्थिति भी बनी रही, वही लोगों ने यहां घटना स्थल पर पहुंचकर रोष भी व्यक्त किया। उनका कहना था कि ऐसी फैक्ट्रियां आबादी क्षेत्र से दूर बनाई जाएं, जबकि कंपनी के संचालकों का कहना है कि उनकी फैक्ट्री पहले ही काफी दूर हैं। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाकर वापस भेज दिया।
मंडौर गांव में स्थित जिंदल पैट्रो फोरम  के नाम से एक गद्दा फैक्टरी मौजूद है। इस फैक्टरी में देर शाम अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही तुरंत फायर बिग्रेड को फोन किया गया। जिसके बाद कैंट व सिटी से छह फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग इतनी ज्यादा भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। दमकल कर्मियों ने काफी हिम्मत दिखाते हुए अपने जान की परवाह न करते हुए आग को बुझाने में पूरी शिद्दत से प्रयास किए और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के दौरान आग पर काबू किया गया। इस दौरान आग के कारणों का तो मालूम नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि फैक्टरी में ही कुछ फॉम वेस्ट पड़े हुए थे, वहीं से कहीं चिंगारी से आग लगी, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई, जब आग की लपटें ऊपर उठने लगी, तो आग का मालूम चला। दूसरी ओर, पंजोखरा थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें