फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा मार्केट में मंगलवार देर रात कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का कपड़ा और सामान जल गया। खून पसीने की कमाई को जलता देख दुकानदार बिलख-बिलख कर रो पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कपड़ा मार्केट में स्थित जेजे टैक्सटाइल के नाम से प्रसिद्ध तीन मंजिला के मालिक कपड़ा व्यापारी प्रेम गोसांई करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर चले गए थे। उन्हें रात करीब 10 बजे वहीं के किसी व्यक्ति ने सूचना दी की उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। करीब सवा 10 बजे दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की सूचना मिलते ही कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान व अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
----------------------
एक-दूसरे का ढांढस बंधाते नजर आए
आग लगने की सूचना जैसे ही परिवार सदस्यों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे। दुकान में लगी आग को देखते ही उनकी आंख से आंसू बहने लगे और वह फूट-फूट कर रो पड़े। किसी तरह परिवार के कुछ सदस्यों व दुकानदारों ने उनका ढांढस बढ़ाते हुए संभाला। वहीं, अगले दिन सुबह भी दुकान की स्थिति देखकर परिवार सदस्य भावुक हो गए।
विज्ञापन

---------------
हमें आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के 10 मिनट से भी कम समय में हम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। तीन गाड़ियों की मदद से करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन मंजिला इमारत में लगी आग पर काबू पाया। इसमें करीब डेढ़ करोड़ के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

तरसेम सिंह, फायर ऑफिसर, अंबाला।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें