25 हजार लीटर एल्कोहल से भरे टैंकर के मामले में सीआईए-वन ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी के कस्बा गौरीगंज के रहने वाला अनिल कुमार भारती के रूप में हुई है। पड़ाव थाने में दर्ज मामले में आरोपी को बुधवार कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। केस में एक आरोपी पहले पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। 26 जून की घटना में गुप्त सूचना थी कि अवैध एल्कोहल को इधर से उधर किया जा रहा है। शाहाबाद के पर नाकाबंदी टैंकर रोका गया तो चालक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया था। चालक से ही पता चला था कि वारदात में अनिल भारती भी शामिल है।
-------------------------