फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर गोदाम में आग, बीस लाख का नुकसान

Sun, 13 Oct 2013 11:47 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला शहर के डडियाना स्थित टॉयर गोदाम में शनिवार मध्य रात्रि आग लगने से तकरीबन 20 लाख रुपये के टायर बुरी तरह से जल गए।
विज्ञापन


सुबह तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रही। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार डडियाना में एक टॉयर कंपनी का गोदाम है। आधी रात में गोदाम के भीतर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसे देख वहां मौजूद चौकीदार घबरा गया और उसने इसकी सूचना तुरंत मालिक और पुलिस को दी। पुलिस और मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे।

 जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती, तब तक आग भड़क चुकी थी। करीब दस फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से रविवार सुबह तक इस आग को काफी मशक्कत के बाद इस आग को काबू किया गया। लेकिन तब तक यहां 20 लाख रुपये का टायर जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आग में आग में टायरों के जलने माहौल में भी जबरदस्त दुर्गँध बनी रही। गोदाम मालिक  ने बताया कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सर्वजीत सिंह ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण ही लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें