आग पर काबू पाने का प्रयास करते।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के अंबाला में जगाधरी की रोड स्थित चौकी नंबर 4 के समीप रात्रि करीब साढ़े 12 बजे एक दो मंजिला फर्नीचर के शोरूम में आग लग गई। देर रात्रि को जब लोगों ने आग जलती देखी तो डायल 112 को फोन किया। इसके बाद डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को फोन कर जानकारी दी।
कुछ ही देर में अंबाला सिटी से फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद अंबाला कैंट से एक गाड़ी और मंगाई गई। रात्रि 1 बजे तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे।
हालांकि इस बीच शोरूम के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर आग पर काबू पा लिया गया है। मगर दूसरे फ्लोर पर अभी भी आग बुझाने की जिद्दोजहद जारी है। मौके पर मौजूद अधिकारियों की माने तो इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, वहीं आग किस कारण से लगी यह भी अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।