फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पराली जलाने पर दो किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नग्गल में ब्लॉक कृषि अधिकारी की शिकायत पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिले में धान कटाई के बाद पराली (धान के अवशेष) जलाने के मामलों पर प्रशासन ने अब कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। कृषि विभाग की शिकायतों के आधार पर थाना नग्गल में दो अलग-अलग किसानों के खिलाफ पर्यावरण नियमों की अवहेलना और आग लगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उपग्रह से प्राप्त लोकेशन के आधार पर प्रशासनिक टीमों ने मौके पर जाकर मुआयना किया था। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
ब्लॉक कृषि अधिकारी अंबाला-1, दर्शन सिंह की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, 4 नवंबर को उपग्रह से प्राप्त सैटेलाइट लोकेशन के आधार पर जंधेड़ी गांव में एक संयुक्त टीम (हल्का पटवारी, ग्राम सचिव, कृषि कार्यकर्ता और वीएलडीए) ने मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान वहां धान के अवशेषों में आग लगाई पाई गई। हल्का पटवारी द्वारा तस्दीक करने पर यह खेत जगदीप सिंह का पाया गया, जो मुरब्बा/किला नंबर 42 (रकबा 1 एकड़) में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशनपुर में भी मिला जलता हुआ खेत
एक अन्य मामले में, ब्लॉक कृषि अधिकारी दर्शन सिंह की शिकायत के मुताबिक, उपग्रह की लोकेशन के आधार पर रोशनपुर गांव में 6 नवंबर को संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। मौके पर लगभग 7 कनाल 7 मरला क्षेत्र में धान के अवशेष जलते हुए पाए गए। यह खेत करनैल सिंह का है। प्रशासन ने दोनों मामलों में किसानों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सरकारी आदेशों की अवहेलना और पर्यावरण को दूषित करने की धारा 223(ए) और 280 सहित पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 15 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें