फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिवाली पर रोशनी से बाजार जगमग, खरीदारों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
छोटी दिवाली पर पूजा के सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
दुकानों पर हठड़ी, लक्ष्मी गणेश, मिट्टी के दिए, कैलेंडर, मोमबत्ती और पूजा-पाठ के सामान की खरीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली के अवसर पर अंबाला के बाजारों में रौनक देखने को मिली। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। बाजारों की भव्य सजावट और चारों तरफ फैली लाइटों की जगमगाहट ने त्योहारी माहौल को और भी आकर्षक बना दिया।
सदर बाजार, बजाजा बाजार, गुड़ बाजार, दाल बाजार, सौदागर बाजार, चौड़ा बाजार, बर्तन बाजार, कसेरा बाजार, हलवाई बाजार, सब्जी मंडी और सर्राफा बाजार सहित सभी प्रमुख बाजारों में खरीदार उमड़े। त्योहारी सीजन में बाजारों में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। चौपहिया वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए विशेष नाके लगाए गए थे। पुल चमेली, खान ढाबा, सब्जी मंडी, सदर बाजार, कच्चा बाजार और सर्राफा बाजार चौक पर ये नाके लगाए गए।
विज्ञापन

इसके बावजूद बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और हर कोई पर्व की तैयारियों में जुटा दिखा। दुकानों पर हठड़ी, लक्ष्मी गणेश, मिट्टी के दिए, कैलेंडर, मोमबत्ती और पूजा-पाठ के सामान की जमकर खरीदारी हुई। ड्राई फ्रूट, मिठाइयों और माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर भी खरीदारों की खासी भीड़ नजर आई।
प्लास्टिक फूलों की लड़ियों की धूम
घरों की सजावट के लिए प्लास्टिक के फूलों वाली रंग-बिरंगी लड़ियों की बाजार में विशेष मांग रही। इनमें मोगरा, चमेली, गेंदा, गुलाब और कमल के फूल शामिल थे। दुकानदार ममता ने बताया कि इस बार 30 रुपये से लेकर 700 रुपये तक की कीमत में प्लास्टिक के फूलों की किस्में उपलब्ध हैं। बजट के अनुकूल विभिन्न लंबाई और रंगों में विकल्प मौजूद होने के कारण हर वर्ग के लोगों ने इन्हें पसंद किया। इन कृत्रिम फूलों की खासियत यह है कि ये लंबे समय तक खराब नहीं होते। इन्हें साफ करके दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
आकर्षक लटकनें बनीं आकर्षण का केंद्र
बाजार में विभिन्न प्रकार की आकर्षक लटकनें भी खूब बिकीं। दुकानदार दीपक ने बताया कि ये लटकनें 100 रुपये से लेकर 1,000 रुपये और उससे अधिक कीमत में उपलब्ध थीं। इनमें राजस्थानी लटकनें 80 से 600 रुपये की सीमा में मिलीं। फूलों की मोतियों वाली लटकनें 80 से 700 रुपये में बिकीं। कमल डिजाइन 50 से 500 रुपये, घंटी शैली 60 से 400 रुपये और जयपुरी शुभ-लाभ लटकन 70 से 500 रुपये तक की सीमा में थीं।
विज्ञापन

डिजाइनर बंधनवारों से सजे घर
घरों को सजाने के लिए लोगों ने बंधनवार, झूमर और आकर्षक लाइटों की खूब खरीदारी की। बंधनवार 40 रुपये से शुरू होकर भारी नक्काशी वाले डिजाइनर बंधनवार 2,000 रुपये तक बिके। कृत्रिम गेंदे और मोगरे के फूलों वाले बंधनवारों की भी काफी मांग थी। भगवान कान्हा की बांसुरी, मोर पंख और घंटी वाले डिजाइनर बंधनवार भी लोगों को खूब भा रहे थे। इनकी कीमत 120 रुपये से 2,000 रुपये तक थी।

छोटी दिवाली पर पूजा के सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद

छोटी दिवाली पर पूजा के सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें