फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फर्जी दस्तावेजों से जमानत की कोशिश में तीन पर प्राथमिकी

Sat, 09 May 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। न्यायालय की आंखों में धूल झोंक कर फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत हासिल करने का मामले सामने आया है।
विज्ञापन

रेलवे के विशेष न्यायाधीश जेएमआईसी सचिन कुमार की अदालत ने इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए आरोपी मनीष चौधरी, उसकी मां कांति देवी और एक अज्ञात जालसाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामला रेलवे एक्ट के तहत दर्ज एक पुराने केस से जुड़ा है।
आरोपी मनीष चौधरी को जमानत दिलाने के लिए शिव राम नाम का एक व्यक्ति जमानतदार बनकर पेश हुआ था। शक होने पर जब अदालत ने एसपी रेलवे से जांच करवाई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। चंडीगढ़ यूआईडीएआई कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, जमानत के लिए इस्तेमाल किया गया आधार कार्ड पूरी तरह फर्जी पाया गया। जमानत बांड 29 अगस्त 2023 को भरे गए थे, लेकिन उस पर दिया गया मोबाइल नंबर 12 सितंबर 2023 को चालू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यानी जब जमानत ली गई, तब वह नंबर अस्तित्व में ही नहीं था। जिस महिला वकील ने इन दस्तावेजों को सत्यापित किया था, उन्होंने भी कोर्ट को बताया कि उनके पास उस तथाकथित शिव राम का कोई पहचान पत्र या सही जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें