बराड़ा। धान के अवशेष (पराली) जलाने पर कबासी गांव में तीन किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संयुक्त टीम के मुआयने के बाद थाना बराड़ा में किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही ईसी फंड के तहत 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र द्वारा 2 नवंबर को पराली में आग लगाने की लोकेशन मिली थी। इसके आधार पर हल्का पटवारी सोनिया, ग्राम सचिव सचिन, पशुधन विकास सहायक सतीश और कृषि कार्यकर्ता ललित शर्मा की संयुक्त टीम ने 3 नवंबर को कबासी गांव स्थित संबंधित स्थान का दौरा किया तो खेतों में आग लगी पाई गई और करीब छह एकड़ फसल अवशेष जले मिले। पड़ताल में पाया गया कि संबंधित खसरा व किल्ला नंबर (57, 51, 50, 56, 55, 54, 58/1, 58/2, 547) की जमीन की मलकियत धर्मवीर सिंह, जसबीर सिंह और चरणजीत कौर के नाम है। संवाद