फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन सौदे में धोखाधड़ी मामले में 11 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। करीब 16 एकड़ जमीन बेचने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की बयाना राशि हड़प ली। इसके बाद धोखाधड़ी से वही जमीन दूसरे पक्ष के नाम रजिस्ट्री करवा दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चंडीगढ़ और नारायणगढ़ के 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अंबली गांव निवासी ओमबीर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-46 निवासी सोनू, विजय सिंह और लक्ष्मी देवी ने मौजा कोडवा खुर्द में अपनी 128 कनाल 10 मरला (करीब साढ़े 16 किले) जमीन बेचने का सौदा उनके साथ किया था। जुलाई 2024 में यह सौदा 4.78 करोड़ रुपये में तय हुआ। ओमबीर ने 15 लाख रुपये बयाना राशि के तौर पर दिए थे। मई 2025 में आरोपियों ने जमीन के दाम बढ़ाने का दबाव बनाया। ओमबीर ने फंसता देख 31.50 लाख रुपये प्रति एकड़ के नए रेट पर दोबारा इकरारनामा किया। जब पीड़ित रजिस्ट्री कराने तहसील पहुंचा, तो आरोपी गायब मिले। बाद में पता चला कि आरोपियों ने मिलीभगत कर वही जमीन 17 दिसंबर 2025 को नीता कालड़ा, समीर कालड़ा समेत 8 अन्य लोगों के नाम टुकड़ों में रजिस्टर करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें