गिट्टियां खिलाकर ध्यान भटकाने वाले गिरोह के सदस्य से बरामद तीन स्ट्राइगर: पुलिस
गिट्टियां खेलने के बहाने करते थे वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गिट्टियां खेलने का बहाना बना छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के पांचवें आरोपी को सीआईए-2 की टीम ने काबू कर लिया। पंजाब के रोली गांव निवासी हरजोत सिंह उर्फ मोटू को सोमवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी से टीम ने चुराई हुई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। इस मामले में टीम ने पहले चार आरोपी रविंदर कुमार उर्फ बब्बू, सिंदर उर्फ छीनंदा, गुरप्रीत सिंह व जगमीत को काबू किया था। अभी तक इस मामले में कुल पांच आरोपी से वारदात में इस्तेमाल एक गाड़ी, बाइक व तीन गिट्टियां बरामद कर ली है।
यह गिरोह सड़क किनारे या सार्वजनिक जगहों पर गिट्टियां खेलने का ढोंग रचता था। राहगीरों को ज्यादा पैसे जीतने का लालच देकर वह इस खेल में शामिल कर लेते थे। ध्यान भटकाकर चैन झपट लेते थे। इस गिरोह ने 21 मई को अंबाला की शिवालिक कॉलोनी के रहने वाले मुकुल को अपना शिकार बनाया था।
गिट्टियां खिलाकर ध्यान भटकाने वाले गिरोह के सदस्य से बरामद तीन स्ट्राइगर: पुलिस